Udham Singh Nagar News: 48 से 51.2 प्रतिशत अंक वालों को मिला दाखिला, एसबीएस कॉलेज में प्रवेश का अंतिम मौका !

Share Now

 

रुद्रपुर। एसबीएस कॉलेज में बुधवार को वंचित विद्यार्थियों को स्नातक कक्षाओं में प्रवेश का अंतिम मौका दिया गया। उपलब्ध सीटों के सापेक्ष मेरिट के आधार पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। कॉलेज की ओर से जारी मेरिट के अनुसार बीए प्रथम सेमेस्टर में 48 से 51.2 प्रतिशत तक अंक वाले विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में 51 से 55.6 प्रतिशत तक अंक वालों को मौका मिला। बीएससी प्रथम सेमेस्टर (पीसीएम) में 48 प्रतिशत से ऊपर अंक वाले सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। प्रवेश प्रक्रिया सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चली। प्राचार्य डॉ. अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि उपलब्ध सीटों को देखते हुए मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया गया। संवाद


Share Now