Udham Singh Nagar News: गणेश उत्सव की धूम, गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा बन्नाखेड़ा !

Share Now

बाजपुर। गांव बन्नाखेड़ा स्थित मोतिया महादेव मंदिर में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। पांच दिन तक मंदिर परिसर में रात्रि भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। पांचवें दिन रविवार को गणपति के विग्रह को श्रद्धालु शोभायात्रा के रूप में रामनगर स्थित गर्जिया ले गए। विधि-विधान से गणेश जी के स्नान के बाद विग्रह को पुनः मंदिर में स्थापित किया गया। रिद्धि-सिद्धि के स्वामी गजानन महाराज को लड्डू और फल का भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर पर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों की गूंज रही। संवाद


Share Now