
उत्तराखंड बीजेपी नें कल पूरे प्रदेश में सभी मोर्चो के जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी। ऊधम सिंह नगर में भी जिलाध्यक्ष कमल जिंदल नें सभी मोर्चो के जिलाध्यक्ष की घोषणा की और इस घोषणा के साथ ही पार्टी को समर्पित कुछ नेताओं को उनके त्याग और समर्पण का ईनाम मिल गया। इसमें किसान मोर्चा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष राजेश बजाज और युवा मोर्चा के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष विपिन गहलोत का नाम शामिल है। राजेश बजाज ने जहां जिला पंचायत चुनाव में रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा के कहने पर अपने नाम को वापस लिया था जो काफी चर्चाओं में भी रहा वही अब उन्हें किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने उनके त्याग को एक नए सम्मान और जिम्मेदारी के साथ नवाजा है। जिससे जिला पंचायत चुनाव में राजेश बजाज पर उंगली उठाने वाले उनके समर्थक अब शायद काफी खुश होंगे। ये कहना गलत नहीं होगा कि राजेश बजाज नें जो विश्वास रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा पर जताया था और जिला पंचायत चुनावों में अपना पर्चा वापस लिया था। उस विश्वास को रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा नें भी टूटने नहीं दिया और रुद्रपुर के ग्रामीण क्षेत्र में अपना एकमज़बूत सिपेसालार खड़ा कर दिया।

बीजेपी ने युवा मोर्चा की जिम्मेदारी विपिन गहलोत ( बिट्टू चौहान ) की कंधों पर सोपी। ये कहना गलत नहीं होगा कि राहुल गांधी के खिलाफ बोले गए उनके कड़े शब्द और विरोध प्रदर्शन और पार्टी के लिए उनके समर्पण का ही ये फल था. और विपिन गहलोत को उनका पार्टी के प्रति निरंतर समर्पण और उनके द्वारा निभाई गई हर जिम्मेदारी को पार्टी युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाकर नवाजा। रुद्रपुर से विपिन गहलोत ( बिट्टू चौहान ) का जिलाध्यक्ष बनना एक और बड़ी उपलब्धि है कि 18 साल पूर्व रुद्रपुर से जहाँ वर्तमान रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने थे वहीं 18 साल बाद अब विपिन गहलोत ( बिट्टू चौहान ) के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनने से रुद्रपुर बीजेपी को एक बड़ी मजबूती भी मिली है। युवाओं में इसको लेकर जहाँ काफी जोश है और विपिन गहलोत और राजेश बजाज को शुभकामनायें देने वालों का ताँता सा लग गया।
संभावित अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले एक आम पार्टी कार्यकर्ता को मिले सम्मान से रुद्रपुर बीजेपी के जिलाध्यक्ष कमल जिंदल द्वारा पदों की वितरण में ली गई समझदारी का फायदा इन चुनावों में पार्टी को मिल सकता है। और रुद्रपुर बीजेपी प्रत्याशी के लिए चुनाव की राह आसान होती दिख रही है जहाँ राजेश बजाज का गावों में अच्छी पकड़ है तो वहीं विपिन गहलोत की युवाओं में अच्छी मौजूदगी है। जिसका फायदा हर हाल में रुद्रपुर बीजेपी को मिलता नजर आ रहा है।


