नानकमत्ता चौहरे हत्यकांड की चुनौती नें दिलाया वरिष्ठ उपनिरीक्षक कृष्ण चंद्र आर्य को भारत सरकार का ” केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक”। एसएसपी मणिकांत मिश्रा नें दी शुभकामनायें।

Share Now

29 दिसंबर 2021 की वो शाम जिसने ऊधमसिंह नगर जिले सहित पूरे प्रदेश में खलबली मचा दी थी जब नानकमत्ता में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की गला काट कर हत्या कर दी गई थी। जहाँ एक तरफ मुख्यमंत्री धामी का उनके गृह क्षेत्र खटीमा में दौरा था जिले की आधी पुलिस फोर्स मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यवस्था बनाने में लगी हुई थी वहीं देर शाम नानकमत्ता में चौहरे हत्याकांड की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। थाना इंचार्ज के. सी. आर्य के लिए ये घटना एक चुनौती बन कर सामने आ गई.

जहाँ पूरे नानकमत्ता में सनसनी फैली हुई थी और जो पुलिस फोर्स मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा व्यवस्था में लगा था वो भी नानकमत्ता के अशांत माहौल को व्यवस्थित करने पहुँच गए। थाना प्रभारी के. सी. आर्य नें जहाँ तत्काल एक्शन में आते ही सीसीटीवी फुटेज की सहायता से और अपने खबरीयों की सहायता से एक के बाद एक नानकमत्ता के कई लोगों को पूछ ताछ के लिए हिरासत में लेना शुरू कर दिया जिससे नानकमत्ता के लोगों में आक्रोश बढ़ता गया। और 30 दिसंबर 2021 में पूरे नानकमत्ता में व्यापारियों और लोगों द्वारा बंद की घोषणा कर दी गई। पूरा शहर नानकमत्ता थाने के बाहर घेराव कर के खड़ा था तत्कालीन एसएसपी भी लोगों से शांति बनाये रखने की करते रहे और वहीं थाना इंचार्ज के. सी. आर्य सहित की अगुवाई में एक टीम का गठन कर दिया गया जिसने माहौल और घटना की नजाकत को समझते हुए हर एंगल से और हर व्यक्ति को शक के घेरे में लिया।

7 दिन में कर दिया खुलासा

थाना इंचार्ज के.सी. आर्य के लिए ये केस एक चुनौती बन गया था और जल्द से जल्द इस चौहरे हत्याकांड के खुलासे के दबाव नें पुलिस की रातों की नींद उड़ा दी थी। और इसी कड़ी में पुलिस के हाथ महज 7 दिन में ही इस हत्याकांड के 3 मुख्य आरोपी चढ़ गए। इस बड़ी सफलता नें जहाँ लोगों में पुलिस का विश्वास जगाया वहीं तत्कालीन एसएसपी और आई जी नीलेश आनंद भरणे नें इस हत्याकांड का पूरा खुलासा मीडिया और नानकमत्ता के लोगों के बीच कर दिया. पर अभी गिरफ्तार हुए 3 अभियुक्तों के अलावा चौथा आरोपी पुलिस की गिरफ्त से कोसो दूर था। जिसे भी अगस्त 2022 में गिरफ्तार कर लिया गया।

चुनौती नें दिलाया पदक।

नानकमत्ता थाना इंचार्ज के. सी. आर्य के लिए ये केस एक चुनौती से कम नहीं था जहाँ अभियुक्तों की गिरफ़्तारी और फिर कोर्ट में चली 3.5 साल की लम्बी लड़ाई के बाद 19/5/2025 को कोर्ट नें चारो आरोपियों के खिलाफ आजीवन कारावास की सजा सुनाई। और इन 3.5 सालों में वरिष्ठ उप निरीक्षक के.सी. आर्य नें इस चुनौती को अमली जामा पहनाया। जिसके चलते आज भारत सरकार द्वारा नानकमत्ता के चौहरे हत्याकांड के उत्कृष्ट जाँच हेतु केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। वहीं एसएसपी मणिकांत मिश्रा नें वरिष्ठ उप निरीक्षक के. सी. आर्य को बधाई देने के साथ साथ भविष्य के लिए शुभकामनायें भी दी। वर्तमान में वरिष्ठ उप निरीक्षक के. सी आर्य काशीपुर कोतवाली में नियुक्त हैं। देश भर के 1466 वीरो को ये पदक मिलेगा और वहीं ऊधम सिंह नगर से वरिष्ठ उप निरीक्षक के.सी. आर्य का नाम इस सूची में आने से ऊधमसिंह नगर पुलिस के लिए ये गौरव के पल हैं वहीं उनके मनोबल को ऊंचा करने में ये एक अहम भूमिका भी निभाएगा।


Share Now