हेल्थ टिप्स : औषधीय गुणों से भरपूर अलसी, जानिए इसके अद्भुत फायदे

Share Now

हेल्थ टिप्स ::- अलसी के बीजों के इस्तेमाल से आप अपने खाने में कई अन्य पोषक तत्वों को जोड़ सकते हैं। अलसी के लगभग एक चम्मच बीज का सेवन करने से शरीर को 37 कैलोरी मिलती है जिसमें कि फाइबर, प्रोटीन, कॉपर और जिंक जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। साथ ही इसे भूनने से इसका स्वाद भी बढ़ जाता है।

इसके बीजों से तेल निकाला जाता है। तीसी के पौधे दो से ढाई फुट ऊँचे होते है। गर्म प्रदेशों में पाई जाने वाली तीसी को सबसे बेहतर माना जाता है। ज्यादातर अलसी के बीजों का और तेल का प्रयोग किया जाता है।


कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित– भूरे-काले रंग के यह छोटे छोटे बीज, हृदय रोगों से आपकी रक्षा करते हैं। इसमें उपस्थित घुलनशील फाइबर्स, प्राकृतिक रूप से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का काम करता है। इससे हृदय की धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल घटने लगता है, और रक्त प्रवाह बेहतर होता है।

आँखों के लिए- आँखों की समस्याओं जैसे आंखों की लालिमा खत्म होना, आँख आना ऐसी समस्या में अलसी के बीज का पानी आंखों में डालने से लाभ होता है।

कान की सूजन – प्याज के रस में अलसी को पकाकर छाने। इसकी 1 से 2 बून्द कान में डाले सूजन में आराम होगा।

चेहरे के लिए – इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइटोकैमिकल्स गुण बढ़ती उम्र का असर कम करते है और चेहरे को जवां बनाये रखते है।

ब्लड कोलेस्ट्रॉल –अलसी के बीज से बेड कोलेस्ट्रॉल में मददगार होते है, अलसी के बीज खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल का लेवल 6 से 11 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

पीरियड्स में लाभदायक- आजकल अधिकतर लड़कियां को पीरियड्स से जुड़ी परेशानियां बनी रही हैं, महिलाएं अनियमित पीरियड्स की समस्या से जूझती रहती हैं ऐसे में इस परेशानी से उभरने के लिए अलसी के बीजों का सेवन फायदेमंद होता है।


Share Now