
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ओमिक्रोन वैरिएंट के साथ साथ कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो गई है। कुछ दिनों पूर्व ही जहां कोरोना के लगभग 6 हजार मामले सामने आ रहे थे। वहीं अब इसकी संख्या में 5 गुना ज्यादा बढ़ोतरी हो गई है। वही अब 30 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में भी देश में कोरोना के 37,379 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 124 लोगों की मौत भी हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस अवधि में 11 हजार से ज्यादा मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। वहीं, पाजिटिविटी रेट बढ़कर 3.24 फीसद हो गया है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या 1,71,830 हो गई है। मृतकों का आंकड़ा 4 लाख 82 हजार के पार हो गया है।
निकोबार- 10.53 फीसद
नार्थ गोवा- 13.44 फीसद
लाहौल स्पीति- 63.64 फीसद
कोडरमा- 16.79 फीसद
मुंबई सबअर्बन- 14.30 फीसद
मुंबई- 13.92 फीसद
मामित- 21.52 फीसद
सेरछिप- 20.47 फीसद
लांगतलाई- 16 फीसद
चंपाई- 15.06 फीसद
लुंगलेई- 14.97 फीसद
खावजवाल- 12.95 फीसद
कोलकाता- 38.37 फीसद
हावड़ा- 22.30 फीसद
पश्चिम बर्धमान- 12.66 फीसद
24 परगना नार्थ- 10.65 फीसद
24 परगना साउथ- 10.18 फीसद
ओमिक्रोन के कुल 1892 मामले
वहीं देश में ओमिक्रोन के कुल मामले बढ़कर 1892 हो गए हैं। कुल मरीजों में से 766 लोग ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा 568 मरीज हैं। जिसके बाद दिल्ली में ओमिक्रोन के 382 मामले हैं। इसके अलावा केरल में 185, राजस्थान में 174, गुजरात में 152, तमिलनाडु में 121, कर्नाटक में 67, हरियाणा में 63, ओडिशा में 37, पश्चिम बंगाल में 20, आंध्र प्रदेश 17, मध्य प्रदेश 09, उत्तर प्रदेश 08, उत्तराखंड 08, गोवा में 05, चंडीगढ़- 03, जम्मू और कश्मीर- 03, अंडमान और निकोबार- 02 और हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, मणिपुर और पंजाब में एक-एक मामला है।



Hi, i think that i saw you visited my blog thus i came to “return the favor”.I’m trying to find things to enhance my web site!I suppose its ok to use a few of your ideas!!
You are my breathing in, I possess few web logs and occasionally run out from to brand.
I am happy that I found this blog, just the right information that I was searching for! .