कोविड वैक्सीन लगवाने वाली बॉलीवुड की पहली सेलिब्रिटी शिल्पा शिरोडकर भी आई कोरोना की चपेट में

Share Now

ओमिक्रॉन वैरियंट लगातार दुनिया मे पैर पसातरे जा रहा है। वहीं भारत में भी प्रतिदिन इस नए वैरियंट के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इतना ही नहीं बल्कि देश की कई बड़ी हस्तियां भी इसकी की चपेट में आ गई हैं। वहीं बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं।
बता दें कि शिल्पा शिरोडकर ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज इसी साल ली थीं। जिसके बावजूद भी वह इस महामारी की चपेट में आई गई हैं। इसकी जानकारी स्वयं ही शिल्पा शिरोडकर ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि पिछले चार दिनों से वह कोरोना महामारी से जूझ रहीं है।

बता दें कि शिल्पा शिरोडकर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने स्वयं के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने देशवासियों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरुक भी किया है। शिल्पा शिरोडकर ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘चार दिन पहले उन्हें कोरोना हुआ। सभी घर में रहे सुरक्षित रहे। आपकी सरकार जानती है कि आपके लिए क्या बेहतर है। सभी को प्यार। वैक्सीन अवश्य लगाए, मास्क लगाए रखें और सुरक्षित रहें।’

सोशल मीडिया पर शिल्पा शिरोडकर की यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस उनकी पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। ज्ञात हक की इस वर्ष जनवरी में शिल्पा शिरोडकर ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई थी। वह बॉलीवुड की पहली सेलिब्रिटी बनीं जिन्होंने कोरोना वैक्सीन सबसे पहले लगवाई थी।


Share Now

One thought on “कोविड वैक्सीन लगवाने वाली बॉलीवुड की पहली सेलिब्रिटी शिल्पा शिरोडकर भी आई कोरोना की चपेट में

  1. Клиника «Возрождение» применяет комплексный подход к снятию ломки, используя современные детоксикационные методики и проверенные препараты. Приведенная ниже таблица демонстрирует основные группы медикаментов, используемых в терапии, и их назначение:
    Узнать больше – https://snyatie-lomki-novosibirsk8.ru/snyatie-lomki-na-domu-v-novosibirske/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *