कर्क राशि ::- किसी भी प्रकार के प्रतिस्पर्धी क्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कभी-कभी अत्यधिक जल्दबाजी और उत्तेजना के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। किसी करीबी से अनबन की आशंका है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय कहा जाएगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
करियर या कारोबार के सिलसिले में इस हफ्ते आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह सभी काम समय पर पूरे होंगे।
ज़्यादा मानसिक दबाव और थकान परेशानी की वजह बन सकता है। लापरावाही महंगी साबित हो सकती है। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम देंगी।