
बिगवाड़ा गेट पर रास्ता पूछने के बहाने पूर्व कर्नल के परिवार पर चार-पांच बाइक और स्कूटी सवार हमलावरों ने तमंचा लहराकर हमला किया। बेटे के गले से सोने की चेन लूटी, महिलाओं से छीना-झपटी की और कार के पांच शीशे तोड़े। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

रुद्रपुर शहर के बिगवाड़ा गेट पर रास्ता पूछने के बहाने कार रुकवाई और फिर पूर्व कर्नल के परिवार को घेरकर हमला बोल दिया। चार-पांच बाइक और स्कूटी सवार हमलावरों ने तमंचा लहराते हुए गोली मारने की धमकी दी। बेटे के गले से सोने की चेन लूट ली और कार में बैठी महिलाओं से भी छीना-झपटी की। हमलावरों ने कार के पांच शीशे तोड़ दिए। परिवार ने किसी तरह भागकर जान बचाई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

