ऊधम सिंह नगर: शिक्षक दिवस पर गूंजा ज्ञान और वैज्ञानिक चेतना का संदेश !

Share Now

 

बाजपुर। गांव रहेटा स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती उत्साह के साथ मनाते हुए शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डीआर बाराकोटी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों से न्याय के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। वहां देवेंद्र सिंह, दीपक शर्मा, अनुर्रहमान, राज किशोर, गीता यादव, देवेंद्र कुमार, लक्ष्मी, धनेश्वरी आदि रहे। इधर, जीजीआईसी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, बाजपुर इंटर कॉलेज, बरहैनी जीआईसी सहित अन्य विद्यालयों में शिक्षक दिवस मनाया गया।


Share Now