अल्मोड़ा। फ्लाइंग कार का प्रोटोटाइप तैयार करने को लेकर चर्चा में आए अल्मोड़ा के युवा इनोवेटर रवि टम्टा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा से मुलाकात की। दोनों के बीच यह मुलाकात अल्मोड़ा के सर्किट हाउस में हुई। मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री ने रवि से उनके तैयार किए गए फ्लाइंग व्हीकल के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने वाहन की कार्यप्रणाली और अब तक किए गए…

