
हरिद्वार प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मानकों के विपरीत डीजे और कांवड़ पर सख्ती शुरू कर दी है। निर्धारित आकार से अधिक बड़े डीजे और कांवड़ वाहनों को जनपद में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

हरिद्वार में मानकों के विपरीत डीजे और कांवड़ लाने पर पुलिस प्रशासन ने कांवड़ियों को लौटा दिया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के तहत प्रशासन मानकों के विपरीत डीजे एवं कांवड़ को जिले में प्रवेश नहीं करने दे रहा है। प्रशासन के अनुसार 10 फीट चौड़ाई और 12 फीट ऊंचाई से अधिक आकार वाले डीजे एवं कांवड़ को किसी भी स्थिति में हरिद्वार में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।


