
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ की रहने वाली युवा मुक्केबाज आरती धरियाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए रोमानिया में आयोजित गोल्डन बेल्ट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। 54 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में आरती ने मेजबान देश रोमानिया की खिलाड़ी को तीसरे राउंड में हराकर गोल्ड मेडल अपन…



