
खटीमा: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र के रहने वाले आईटीबीपी जवान मनोज चंद्र अटवाल को मंगलवार को पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी…जिसके बाद उनका निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत हृदय गति रुकने से हुई। सोमवार को जब जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव…



