
देहरादून। दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में उत्तराखंड निवासी केशव नेगी की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित किए जाने का अनुरोध किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले क…



