
हल्द्वानी/नैनीताल : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। यह परियोजना सिंचाई, पेयजल और विद्युत उत्पादन के लिए बनाई जा रही है। बैठक में परियोजना की प्रगति समयबद्धता और गुणवत्ता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जमरानी बांध परियोजना के महाप्रबंधक महेश खरे ने बताया कि परियोजना अंतर्गत बनाए…



