बरेली: महिला ने देवर पर किया दुष्कर्म की कोशिश… शौहर ने दिया तीन तलाक

Share Now

प्रयाग भारत, बरेली: एक महिला ने देवर पर दुष्कर्म की कोशिश और पति पर जिस्मफरोशी का धंधा करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर पति ने परिजनों के साथ मिलकर उसकी हत्या की कोशिश की और फिर तीन तलाक दे दिया। एडीजी के आदेश पर थाना इज्जतनगर पुलिस ने पति समेत ससुराल के 12 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

महिला के मुताबिक उसकी शादी छह साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले लोग दहेज कम लाने का ताना देने लगे। आरोप है कि दो लाख रुपये और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर प्रताड़ित करते थे। पति ने उस पर अपने ठेकेदार को खुश करने का दबाव डाला और जब उसने विरोध किया तो पति कर्नाटक काम करने चला गया और उसे ससुराल में अकेला छोड़ दिया।

वह अपने कमरे में अकेली थी कि तभी देवर ने चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। जब इसकी शिकायत की तो ससुराल वालों ने पीटा और पति ने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया और उसे ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया।


Share Now

4 thoughts on “बरेली: महिला ने देवर पर किया दुष्कर्म की कोशिश… शौहर ने दिया तीन तलाक”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *