
गौलापार/गरमपानी (नैनीताल)। चोरगलिया में भाजपा की बूथ सशक्तीकरण अभियान की बैठक हुई। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई। मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आठ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहां पर सह-जिला प्रभारी रंदीप पोखरिया, मंडल प्रभारी जगदीश पंत, नवीन जोशी, प्रकाश गजरौला, मुकेश बेलवाल, त्रिलोक नौला, उमेश चुफाल, बालम बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, दीवान सम्मल, तारा तिवारी आदि मौजूद रहे।

