हेल्थ टिप्स ::- तरबूज एक ऐसा फल है, जो हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी बचाता है। इसके सेवन का सही तरीका मालूम होना चाहिए। तरबूज में 92 प्रतिशत तक पानी होता है, जो इसे गर्मियों के लिए बेस्ट फलों की गिनती में शामिल करता है। अगर तरबूज को फ्रेश ही काटकर खाते हैं तो ये काफी फायदेमंद होता है लेकिन अगर इसे ठंडा करने के लिए काटकर फ्रिज में रख देते हैं तो ये किसी जहर से कम नहीं होता।
गर्मी में तरबूज खाने का सही तरीका है इसे ताजा ही काटकर खाना। अगर फ्रिज में रख ही रहे हैं तो फ्रिज का तापमान बहुत कम होना चाहिए। तरबूज हमारी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें पोटेशिमय, मैग्नीशियम, विटामिन ए, विटामिन बी6 और विटामिन सी से समृद्ध होता है। तरबूज में लाइकोपेन की सबसे ज्यादा मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में खून बढ़ाने का काम करता है। इतना ही ये नहीं ये फल कैंसर जैसी घातक बीमारी की रोकथाम में मदद करता है।
तरबूज में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा भी उच्च होती है। तरबूज 12.7 ग्राम तक लाइकोपेन प्रदान कर सकता है। इसके अलावा तरबूज में एक और पौष्टिक तत्व पाया जाता है, जिसे सिट्रोलिन कहते हैं।
स्वाद बदल जाता है- तरबूज, कस्तूरी और आम सभी गर्मियों के मौसम में होते हैं। आमतौर पर लोग इन्हें धोकर फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे उनके स्वाद पर असर पड़ता है।
तरबूज को बिना काटे फ्रिज में रखने से “ठंड क्षति” हो सकती है, जिससे फल का स्वाद और रंग बदल सकता है।
कटे हुए फलों को कभी भी खुले में नहीं छोड़ना चाहिए
लीची- गर्मियों में स्वादिष्ट लगने वाली लीची को भी आप भूलकर फ्रिज में न रखें. लीची को फ्रिज में रखने से इसका ऊपरी हिस्सा वैसा ही रहता है, लेकिन अंदर से गूदा खराब होने लगता है।