हेल्थ टिप्स : ज्यादा नमक खाने से एक नहीं शरीर को होते हैं अनेक नुकसान, जानें आहार में ज्यादा नमक लेने के क्या हैं संकेत

Share Now

हेल्थ टिप्स ::- क्या आप ज्यादा नमक खा रहे हैं! इस बात का पता अक्सर लोगों को नहीं होता और पता तब चलता है जब आपकी बीपी हाई होने लगती है। शरीर नें सोडियम की अधिकता नजर आते हैं। जैसे कि बार-बार प्यास लगना, पसीना ज्यादा आना और क्रेविंग। इसके अलावा भी शरीर में सोडियम की अधिकता के लक्षण कई हैं।
ज्यादा नमक का सेवन करने से शरीर के अलग-अलग हिस्सों में सूजन आ सकती है। जैसे कि आप सुबह उठें और आपके शरीर में सूजन नजर आए। ये सूजन आमतौर पर उंगलियों पर और टखनों के आसपास महसूस की जा सकती है।

सोने से पहले नमक का अधिक सेवन करते हैं तो रात को सुकून की नींद नहीं आती। अनिंद्रा, रात में बार-बार नींद का खुलना, सुबह उठने के बाद भी आराम महसूस नहीं होना बॉ़डी में नमक की मात्रा बढ़ने के लक्षण हैं।


पानी का ज्यादा सेवन करते हैं फिर भी प्यासे रहते हैं तो समझ जाइए कि बहुत अधिक नमक खा रहे हैं। नमक का अधिक सेवन आपकी बॉ़डी को डिहाइड्रेट करता है। बॉडी में नमक की मात्रा अधिक होने से आपका शरीर आपकी कोशिकाओं से ज्यादा पानी खींचता है, और आपको बहुत प्यास लग सकती है।


आपको बार-बार हल्का सिरदर्द होता है। संभावना है कि ये सिरदर्द डिहाइड्रेशन के कारण हो सकता है। डिहाइड्रेशन के कारण बहुत अधिक नमक का सेवन करने से आपको थोड़े-थोड़े अंतराल में सिरदर्द होने की संभावना है। इन सिरदर्दों को दूर करने के लिए खूब पानी पिएं।

इंफ्लामेशन होनाअधिक नमक खाने से शरीर में जगह जगह सूजन नजर आ सकती है जिसे एडिमा भी कहते हैं। एडिमा मुख्य रूप से शरीर में बहुत अधिक नमक, सोडियम क्लोराइड के कारण होती है।


Share Now