
आर माधवन हमेशा शांत रहते है और हमेशा विन्रमता से बात करते है। लेकिन यहां सोमवार को ट्विटर पर उनका एक अनोखा ही रूप देखने को मिला। माधवन जाने माने लेखक चेतन भगत से ट्विटर पर विवाद करने लगे जिसके बाद दोनों के बीच जंग छिड़ गई। माधवन ने चेतन यह तक कह दिया कि यदि उन्हें किताबो से इतना प्रेम है तो वह उनके शो में क्या कर रहें है। बताते चलें कि नेटफ्लिक्स के शो डिकप्लड में माधवन और सुरवीन चावला लीड रोल्स में है। जिसमें चेतन भगत ने भी स्पेशल एपियरेंस दिया है और अपने रियल लाइफ का किरदार दिया है।

इसकी शुरुआत नेटफ्लिक्स के ट्वीट से हुई जिसमें कहा गया आइए इसे सुलझाते है- बुक्स, मूवीज से बड़ी हैं या मूवीज, बुक्स से बड़ी हैं। इस ट्वीट पर लीड लेते हुए चेतन ने लिखा- मेरी किताबें और उन पर बनी हुई मूवी। इस पर माधवन ने लिखा कि उनके लिए किताबों से अधिक अहम मूवीज हैं।
जिस पर चेतन ने सवाल करते हुए कहा क्या कभी आपने सुना है, मूवीज किताबों से बेहतर होती हैं? इस पर माधवन ने लिखा- हां, 3 इडियट्स। इस पर चेतन ने लिखा कि आप 3 इडियट्स की धौंस मुझे दिखा रहे हो? गाने वालों को उपदेश मत दो, मेरी किताबें पढ़ो। बता दें, राजकुमार हिरानी निर्देशित 3 इडियट्स चेतन के नॉवल फाइव पॉइंड समवन पर बनी है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ शरमन जोशी और आर माधवन मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा थे। करीना कपूर खान ने फीमेल लीड रोल
निभाया था।
चेतन के इस ताने पर माधवन ने अपना करारा जवाब देते हुए कहा अगर किताबों से इतना ज्यादा प्यार करते हो तो मेरी सीरीज में क्या कर रहे हो? इस पर चेतन ने जवाब दिया- मैं पान मसाला ब्रांड शो के मुकाबले पुलित्जर प्राइज को प्राथमिकता दूंगा। एक्टर ने कहा कि बेस्ट सेलर्स का हिस्सा बनने से बेहतर वो 300 करोड़ क्लब का मेंबर बनेंगे। इस पर चेतन ने कहा कि मैं किसी फिल्म का फरहान कहलाने से अच्छा चेतन भगत कहलाना पसंद करूंगा। 3 इडियट्स में माधवन के किरदार का नाम फरहान था।







Клиника «Доктор Трезвость» в Сочи предлагает современное лечение запоя, основанное на комплексном подходе и индивидуальной программе для каждого пациента. Наши лицензированные специалисты используют передовые методы терапии, что позволяет достичь быстрого и безопасного вывода из запоя, а также создать надежную основу для дальнейшей реабилитации.
Исследовать вопрос подробнее – http://vyvod-iz-zapoya-sochi777.ru/vyvod-iz-zapoya-cena-v-sochi/