27 अक्टूबर दैनिक राशिफल– आज सिंह राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, कुंभ राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

Share Now

मेष । आज आपका मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें।आप किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मन में उतार-चढ़ाव के भाव रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। खर्च अधिक रहेंगे, संभल कर खर्चे। सन्तान को भी स्वास्थ्‍य विकार हो सकते है। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।

वृष । आज आप आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलन बनाकर रखें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी, संभल कर खर्चे। बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कुटुम्‍ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे।आपकी पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। मित्रों का सहयोग रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं।

मिथुन । क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार का साथ मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में अफसरों से वाद-विवाद से बचकर रहें, आपके लिए बेहतर होगा। स्थान परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है। मानसिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, तैयार रहें। कार्यक्षेत्र में भी कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों से संपर्क बढ़ेंगे।

कर्क । आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी रहेगी, संयम बनाकर रखें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। व्यवधान आ सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती हैं। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, बातचीत में संयम बरतें। भाइयों से मनमुटाव हो सकता है। यात्रा पर जाना हो सकता है।

सिंह । आज आपका मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। आत्मविश्वास में कमी आयेगी, संयम बनाकर रखें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा । किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। भाग-दौड़ बढ़ेगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। अति उत्साही होने से बचें। अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कन्या। आज आप संयत रहें। क्रोध से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में सुधार आएगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें, संयम और धैर्य बनाकर रखें। पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। विदेश यात्रा पर भी जाना हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य को ध्यान रखें।


तुला। आज आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी। आपके अन्दर आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा, परन्तु मन अशान्त हो सकता है, शांति के लिए प्रयास करें। कारोबार में सुधार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। बातचीत में सन्तुलित रहें। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें।आज आपको शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है।

धनु । आज आप आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। किसी मित्र से धन की प्राप्ति हो सकती है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। मित्रों के सहयोग से किसी नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं।

मकर । आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके अन्दर आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी सम्भव है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

कुंभ। आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। परिवार का साथ मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। खर्च बढ़ेंगे, संभल कर खर्चे। पठन-पाठन में रुचि हो सकती है। मित्रों के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय के नए स्रोत विकसित होंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है, ख्याल रखें।

मीन। आज आपके अन्दर आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु मन में नकारात्मक विचारों से बचें,सकारात्मकता के लिए प्रयास करें ।नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा । आज आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। धैर्य की कमी बनी रहेगी,धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। धार्मिक कार्यों से व्यस्तता बढ़ सकती है, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे।


Share Now