हरिद्वार। रायवाला थाना क्षेत्र में हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर मोतीचूर फ्लाईओवर के पास एक थार चालक पर मेडिकल कॉलेज के छात्रों और बस चालक को वाहन से कुचलने की कोशिश करने का आरोप लगा है। घटना के बाद चालक थार लेकर मौके से फरार हो गया। पूरी घटना का वीडियो बस में मौजूद एक छात्रा ने बना लिया…जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मेडिकल छात्रों को लेकर बस हरिद्वार की ओर जा रही थी। नेपाली फार्म क…

