
देहरादून: ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सूचना विभाग में प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” मनाया जाएगा। इस संबंध में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी किए हैं। महानिदेशक सूचना ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे प्रत्येक शनिवार को कार्यालय आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन, साइकिल या अन्य…



