देहरादून। प्रदेशभर में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उनके समर्थकों व प्रशंसकों ने कार्यक्रम आयोजित कर उनके दीर्घायु की कामना की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत तमाम बड़े नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न प्रजाति के पौधे औषधीय, फलदार पौधे रोपे गए। वन विभाग के ऋषिकेश रेंज में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई देते हुए तेज पत्ता, अर्जुन, अशोक, हरड़, बहेड़ा, तुलसी, नीम आदि फलदार व औषधीय पौधे रोपे। साथ ही से मुख्यमंत्री धामी के दीघार्यु होने की कामना भी की।
Related Posts
किच्छा में मछली पकड़ने गया युवक नदी में डूबा, पुलिस और एनडीआरएफ ने निकाला शव
- News Desk
- September 15, 2023
- 0