मुख्यमंत्री धामी ने महिला आरक्षण बिल पास होने पर जताई खुशी, प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

Share Now

देहरादून। महिला आरक्षण बिल पास होने पर हर्ष जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के उत्थान की दिशा में यह एक सराहनीय कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए प्रदेश में अनेक कार्य किए जा रहे हैं। राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने भेंट की। उन्होंने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं की ओर से नारी शक्ति वंदन विधेयक संसद में पारित होने पर मुख्यमंत्री के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।


Share Now